Shivpuri news: हवस में अंधी हुई पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति का काटा प्राइवेट पार्ट
Shivpuri news: हत्या काण्ड मे मृतक की पत्नि सहित उसके प्रेमी और दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए,पत्नि सहित उसके प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

Shivpuri news: शिवपुरी पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का 24 घंटे के भीतर अंधी कत्ल का पर्दाफाश किया है। दरअसल बीते शनिवार को रन्नौद थाना क्षेत्र के अकोदा गांव में 30 वर्षीय मुनिराम की लाश सुखे कुएं में बरामद हुई थी। उसकी हत्या कर आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने लास को पीएम के लिए भेजकर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के हाथों पति का मर्डर करवाया है। पूछताछ में दोनों ने अपना आरोप कबूल लिया है।
पुलिस के जानकारी अनुसार मुनिराम आदिवासी की 30 वर्षीय की पत्नी जानकी बाई गांव के ही रहने वाले मोनू लोधी के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। मोनू जानकी बाई से 3 वर्ष छोटा है। वह अपने महबूबा से मिलने कभी भी गांव से बाहर चली जाती थी या फिर कभी भी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर पर ही बुला ले लेती थी। यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था।
रन्नौद थाना टीआई अमित चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि मुनीराम का मर्डर कराने की प्लानिंग उसकी पत्नी जानकी बाई ने अपने प्रेमी मोनू के साथ मिलकर बनाई थी। 20 अप्रैल की रात मुनिराम का मर्डर कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात जानकी का प्रेमी मोनू लोधी और उसका दोस्त राजू कलावत जानकी घर पर गए हुए थे। जहां मोनू लोधी और राजू कलावत ने जानकी के पति मुनीराम के साथ बैठकर मदिरापान किए थे। मुनीराम को अधिक शराब पिलाने के बाद मोनू लोधी और राजू कलावत घर से चले गए थे।
हंसिए से काट डाला गुप्तांग: जानकारी के मुताबिक मुनिराम शराब अधिक पीने की वजह से सो गया था। इसके बाद रात के अंधेरे में मोनू और उसका साथी राजू कलावत दोबारा मुनीराम के घर आ गए। यहां पहले से रणनीति अनुसार जानकी बाई ने अपने पति मुनीराम के हाथ पकड़ लिए और साथी राजू कलावत ने उसके पैरों को पकड़ा। इसके बाद मोनू लोधी ने हंसिए का पहला हमला मुनीराम के सिर पर किया, फिर गुप्तांग पर भी हमला किए। इसके बाद तीनों ने मिलकर मुनीराम के शव को घर से आधा किलोमीटर दूर सूखे कुएं में फेंक दिए।
मर्डर के निशान पत्नी ने मिटाया: जानकारी के अनुसार मुनीराम का मर्डर करने के बाद घर में लगे खून के धब्बों को मिटाने के लिए पत्नी जानकीबाई ने रात में ही अपने कच्चे घर की लीप पोत करना शुरू कर दिया। वह सुबह तक घर की लीपा पोती कार डाली थी। इस लीपापोती करते हुए आसपास के लोगों ने उसे देखा था। गांव वालों के अनुसार खून के निशान रास्ते में भी देखे गए थे। जिसके आधार पर पुलिस को अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता हासिल हुई।












Click it and Unblock the Notifications