Madhya Pradesh Flood : सेना की बोट से बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। प्रदेश के 12 जिलों में के 454 गांव-कस्बे प्रभावित हो रहे हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ग्रस्त इलाकों का पिछले तीन दिन से दौरे कर रह हैं।
Recommended Video
होशंगाबाद के बाबई पहुंचे सीएम चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले हवाई दौरा किया और अब सोमवार को उन्होंने सेना की बोट में बैठकर होशंगाबाद जिले के बाबई पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। सीएम बाढ़ पीड़िता से भी मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बाढ़ पीड़ितों को बंटवाए भोजन के पैकेट
बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई है। नर्मदा में आई बाढ़ के कारण 400 से अधिक गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और उन्होंने खाने के पैकेट ग्रामीणों में बंटवाए। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा भी थे।
जिंदगी बचाने वालों को धन्यवाद
बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई है। नर्मदा में आई बाढ़ के कारण 400 से अधिक गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और उन्होंने खाने के पैकेट ग्रामीणों में बंटवाए। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा भी थे।
ओडिशा में बाढ़ का कहर जारी, 17 की मौत, 14 लाख से ज्यादा प्रभावित