Bhopal News: मध्य प्रदेश के प्रथम रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश ढालिया पदभार किया ग्रहण
Mahesh Dhalia News: मध्य प्रदेश रजक (धोबी) कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष महेश ढालिया ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और तीर्थ एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति रहे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने महेश ढालिया को गुलदस्ता और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं और रजक समाज के कल्याण के लिए सदैव साथ देने की बता कही। उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिए ढालिया की प्रशंसा की और उन्हें समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

महेश ढालिया ने इस मौके पर कहा कि वह समाज के कल्याण के लिए समर्पित हैं और हर संभव प्रयास करेंगे ताकि समाज के सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं का सही समर्थन मिल सके। उन्होंने समाज के सभी लोगों से यह आग्रह किया कि वे मिलकर समर्थन करें ताकि उनके कार्यों में सफलता हो सके।
इस अवसर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के राजक समाज ने इंदौर में आयोजित कैलेंडर का विमोचन भी किया। महेश ढालिया ने इसे सम्बोधित करते हुए समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प भी जताया।

ढालिया ने रजक समाज के चलाए जा रहे सहकारी बैंक के योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के सभी सदस्यों को इसमें सहभागिता बनाए रखना चाहिए। इससे समाज को आर्थिक रूप से भी सहारा मिलेगा और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकेगा।

बता दे मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में विभिन्न जाति संगठनों के कल्याण बोर्ड बनाए गए थे। उन बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। इसी वजह से कई बोर्ड के अध्यक्ष कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे।












Click it and Unblock the Notifications