मध्य प्रदेश कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया

भोपाल। देश में पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान का असर मिला जुला रहा।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike: Congress ने Madhya Pradesh और Delhi में किया प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    Madhya Pradesh Congress protests, former minister PC Sharma arrested

    पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने शनिवार सुबह भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाना इलाके में प्रदर्शन किया। आरोप है कि वे बिट्टन मार्केट इलाके में पहुंचे और दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने लगे। वे अरेरा कालोनी स्थित पेट्रोल पंप को बंद कराने भी पहुंचे।

    बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने और दुकानों को बंद करवाने की कोशिश करने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री शर्मा व कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नई जेल भेज दिया। इधर, भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में भी प्रदर्शन किया गया। दिग्विजय ने केंद्र सरकार से पेट्रोल पर लगने वाला सेंट्रल एक्साइज टैक्स कम करने की मांग की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+