CM शिवराज बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर, विपक्ष ने बताया शिवराज का डिमोशन

भाजपा संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर कर दिया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में कुछ नए नाम भी जोड़े गए हैं। संसदीय बोर्ड में अब BS येदियुरप्पा, सर्बानंद सो

भोपाल, 17 अगस्त। भाजपा संसदीय बोर्ड में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला ये है कि भाजपा संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर कर दिया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में कुछ नए नाम भी जोड़े गए हैं। संसदीय बोर्ड में अब BS येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे। बोर्ड में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया को भी शामिल किया गया है।

Recommended Video

    BJP Parliamentary Board: Nitin Gadkari और Shivraj Singh क्यों हुए OUT ? | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Madhya Pradesh CM Shivraj Singh expelled from BJP parliamentary board

    राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शिवराज का संसदीय बोर्ड से बाहर होना बहुत पहले ही तय हो गया था। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन उत्तर भारत को छोड़कर अन्य प्रांतों में भाजपा की पकड़ मजबूत करना चाहता है, इसलिए नए चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में विपक्ष इसे शिवराज का डिमोशन मान रहा है। लगातार मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में ताजा मामला धार में देखने को मिला, जहां 304 करोड़ रुपए की लागत से कारम नदी पर बना डैम भ्रष्टाचार के चलते फूट गया। इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे शिवराज सरकार की छवि लगातार खराब हो रही है। ऐसे में शिवराज का संसदीय बोर्ड से नाम हटाना विपक्षियों के लिए उनका डिमोशन है।

    बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन किया है। बीजेपी की स्पेशल 11 टीमों का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह संसदीय बोर्ड में शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति में सर्वानंद सोनोवाल और येदियुरप्पा को शामिल किया गया। सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष, देवेन्द्र फडणवीस, आर लक्ष्मण को भी चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+