मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दस ऑक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन
भोपाल, 21 अगस्त। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की किल्लत से सबक लेते हुए प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर जोर दे रही है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए दस ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे।

सीएम चौहान ने बताया कि प्रदेशभर में 190 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें से 65 प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। शेष प्लांट का भी कार्य 30 सितम्बर तक पूरा हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पूरा देश वो दिन कभी नहीं भूल पाएगा जब ऑक्सीजन का मतलब था जिंदगी और ऑक्सीजन देर होने का मतलब जीवनलीला की समाप्ति होना था।
CM चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए अभी से तैयारियां कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार की कोशिश है कि संकट के समय जनता परेशान ना हो।
बता दें कि खरगोन में 47 लाख रुपए की लागत से प्लांट लगाया गया है। खरगोर जिला अस्पताल में अब 25 बिस्तर पर 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकेगी। इसके अलावा इसी प्लांट से 12 अन्य आईसीयू बेड और 12 शिशुओं के लिए स्वीकृत आईसीयू को भी आक्सीजन सप्लाई की जाएगी। साथ ही साथ इससे 50 अन्य ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोपहर को जिलों कलेक्टरों, कमिश्नर और क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। 25 व 26 अगस्त को प्रदेशभर में महा वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान जिले के कोविड प्रभारी अधिकारी और टास्क फोर्स के अधिकारी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications