शिवराज सिंह के राज में हाईटेक हुई एमपी विधानसभा
भोपाल, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में तमाम विभागों द्वारा विधानसभा सचिवालय को जवाब अब कागज पर नहीं, बल्कि ऑनलाइन भेजे जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव एंटनी डिसा ने गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र के पूर्व विभिन्न विभाग की तैयारियों की जानकारी ली।
बैठक में आगामी 15 से 21 नवंबर के दौरान मंत्रालय में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
मुख्य सचिव डिसा ने शून्य काल, अपूर्ण उत्तर, लंबित आश्वासन और लोक लेखा समिति की सिफारिशों के मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications