Madhya pradesh: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बाद अब भोपाल-होशंगाबाद का ब्रिज ढहा, भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप
भारी बारिश ने अब सरकार की मुसीबत भी बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के भोपाल नर्मदापुरम संभाग में लगातार जारी बारिश के कहर में करोड़ों की लागत से बने पुल ढहना शुरू हो गए है।
भोपाल, 25 जुलाई: भारी बारिश जहाँ आम लोगों के आफत की बारिश साबित हो रही है, तो वही बड़े-बड़े पुल-पुलियों और सड़कों का निर्माण करने वाली एजेंसियों की पोल भी खुल रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बाद अब मध्यप्रदेश में करोड़ों की लागत बना पुल का एक हिस्सा ढह गया। यह भोपाल-होशंगाबाद को जोड़ने वाला NH- 46 का समरधा पुल बताया जा रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

भारी बारिश ने अब सरकार की मुसीबत भी बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के भोपाल नर्मदापुरम संभाग में लगातार जारी बारिश के कहर में करोड़ों की लागत से बने पुल ढहना शुरू हो गए है। ताजा मामला NH-46 पर बना समरधा पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह हिस्सा भोपाल और होशंगाबाद जिले को जोड़ता है। बेहद व्यस्ततम इस मार्ग पर करोड़ों की लागत से यह ब्रिज कुछ समय पहले ही बनकर तैयार हुआ था। लेकिन इसके एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पहली बारिश में ही इसके निर्माण गुणवत्ता की पोल खुल गई।

विपक्ष ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
भारी बारिश में ढहे इस पुल की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर (Viral Video) वायरल हो रही है। इससे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का एक पुल भी बारिश में बह चुका है। उसके बाद मप्र में सामने आए वैसे ही मामले ने विपक्ष को एक मुद्दा और दे दिया है। विपक्ष के नेता बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में सड़कों और ब्रिज का निर्माण करने वाली एजेंसियों और सरकार के बीच सांठगांठ का यह नतीजा है। इधर सरकार की ओर से दलील दी जा रही है कि मामले की जांच कराई जाएगी। पुल निर्माण करने एजेंसी को नोटिस जारी कर पुल ढहने की वजहें पूछी जाएंगी। फिलहाल इस मार्ग से दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आवाजाही के लिए रूट डायवर्ट किए है।












Click it and Unblock the Notifications