Mp Midday Meal : मिड डे मिल में गिरी छिपकली, दूषित खाना-खाने से 26 छात्र-छात्राएं बीमार
सीधी, 21 जुलाई। जिले के सिहावल क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से कम से कम 26 छात्र-छात्राएं बीमार हो गई। जांच में खाने में एक मरी छिपकली पाई गई है। जिला कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने बताया कि सिहावल प्राथमिक शाला घमसान उत्तर टोला पतुलखी में मध्याह्न भोजन में चावल दाल बनाया गया था, जिसे खाने से 26 बच्चे बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच में खाने के अंदर एक मरी हुई छिपकली पाई गई।
Recommended Video

हरकत में आया प्रशासन
जैसे ही घटना की जानकारी शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को लगी सभी हरकत में आ गए, तुरंत जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचे सीधी कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया गया जहां चिकित्सकों की टीम के द्वारा सभी बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया गया तथा सभी बीमार बच्चों का इलाज समुचित रूप से किया जा रहा है।

हेड मास्टर विजयपाल मिश्रा के अनुसार
शासकीय प्राथमिक शाला घमसान उत्तर टोला पतुलखी के हेड मास्टर विजयपाल मिश्रा के द्वारा वनइंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया की कुल 51 छात्र-छात्राओं विद्यालय में उपस्थित थे, जिसमें से 32 विद्यार्थियों ने खाना खाया था तथा 26 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। वहीं मध्यान भोजन देने का कार्य देवी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा स्कूल में बच्चों को किया जाता है।

सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान के अनुसार
सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है की खाना बनाने के बाद छिपकली उसमें गिर गई थी जिसकी वजह से ज्यादा गंभीर समस्या नहीं हुई। वहीं इस घटना में कुल 26 विद्यार्थी बीमार हुए हैं जिन का इलाज सतत रूप से चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है तथा सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

उच्च स्तरीय जांच के निर्देश
सीधी कलेक्टर का कहना है कि इस घटना के संबंध में गहनता के साथ उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

जिम्मेदारी की जाएगी निर्धारित
कलेक्टर ने कहा कि मध्यान भोजन योजना के संचालन के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही इस प्रकार की घटना दोबारा ना घटे, इसके लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और ऐसी गलती दोबारा ना हो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications