MP News Ladli Behna: आज लाडली बहनों के खातों में आएंगे ₹1500, सीएम मोहन यादव करेंगे 32वीं किस्त का ट्रांसफर
Ladli Behna yojana MP News: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए आज का दिन बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 16 जनवरी को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन से लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे।
इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एक क्लिक में अंतरित की जाएगी।

₹1500 सीधे खाते में, बहनों के चेहरे पर मुस्कान
लाड़ली बहना योजना के तहत अब प्रत्येक पात्र महिला को ₹1500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल रही है। नवंबर 2025 से राशि में ₹250 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह योजना और भी मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। आज जब 32वीं किस्त बहनों के खातों में पहुंचेगी, तो एक बार फिर सरकार का यह संदेश जाएगा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकता है।
गैस सिलेंडर के लिए भी राहत
केवल मासिक सहायता ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 लाख बहनों के खातों में गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे। बढ़ती महंगाई के बीच यह सहायता घरेलू बजट को संभालने में बड़ी राहत मानी जा रही है।
माखन नगर से होगा सीधा संवाद
राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे नर्मदापुरम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को नई सौगातें मिलेंगी। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में बहनों के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।
जून 2023 से शुरू हुई थी योजना
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। शुरुआती दौर में योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की सहायता दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 और अब ₹1500 कर दिया गया है। लगातार बढ़ती राशि ने इस योजना को देश की सबसे चर्चित महिला कल्याण योजनाओं में शामिल कर दिया है।
आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार
सरकार का दावा है कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, पारिवारिक निर्णयों में भागीदारी और सम्मान में वृद्धि हुई है। गांव से लेकर शहर तक, बहनों के खातों में हर महीने आने वाली यह राशि बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में सीधा योगदान दे रही है।
आज जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 32वीं किस्त का बटन दबाएंगे, तो यह सिर्फ पैसों का ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि प्रदेश की करोड़ों बहनों के आत्मविश्वास और भरोसे को और मजबूत करने वाला कदम साबित होगा।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications