Karnataka Election: कमलनाथ को कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस का डर, जानिए क्यों कहां कांग्रेस से बहुमत न छीन ले BJP

मुरैना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा वाले प्रयास करेंगे कि अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें।

Karnataka Election Results Kamal Nath

Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग में जारी रुझानों के मुताबिक़ कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है।

कमलनाथ ने कर्नाटक चुनाव नतीजों के रुझानों पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। लेकिन बीजेपी विधायकों को खरीदने की कोशिश करेगी। भाजपा वालों ने हमेशा ऐसा ही किया है। शुरुआत एमपी से की थी।

मुरैना में प्रेस वार्ता के दौरान कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस शुरुआती रुझानों से बढ़त बनाई हुई है। अब यह भी निश्चित है कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का यह प्रयास रहेगा कि दूसरे दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें। बीजेपी ने हमेशा ऐसा ही किया है। एमपी में भी उसने यही किया था। बीजेपी ने सौदेबाजी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। वह अभी खत्म नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुरैना जिले के प्रवास पर है। जौरा विधानसभा क्षेत्र में वह एक सभा करेंगे। उन्होंने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और बीजेपी कुछ नहीं कर सकेगी।

कमलनाथ के बयान से साफ है कि 2 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश में जो हुआ। वह होने का डर उन्हें कर्नाटक में भी सता रहा है। कर्नाटक में रुझान साफ हो गए हैं। इससे लग रहा है कि कांग्रेस बहुमत हासिल कर लेगी। एमपी में भी 2018 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था और फिर कमलनाथ की जगह शिवराज सिंह एक बार फिर एमपी के सीएम बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+