Kargil Vijay Diwas 2022: सीएम शिवराज ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश आपका सदैव ऋणी रहेगा

भोपाल, 26 जुलाई। देश आज कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना के शौर्य को याद करते हुए सेना के जज्बे को सलाम किया है।

Kargil Vijay Diwas

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।


Recommended Video

    Kargil Vijay Diwas: 60 दिन चले भीषण संग्राम का इतिहास | Operation Vijay | वनइंडिया हिंदी *offbeat

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा है।

    कारगिल विजय दिवस हमारे देश के रणबांकुरों के शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतिफल हैं देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों के चरणों में ऋणी राष्ट्र कोटिश: प्रणाम करता है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मां भारती के वीर सपूतों की गौरव गाथा सर्वदा भावी पीढि़यों को गौरवांवित करेगी, वे देश के ऐसे जांबाज सपूतों को बारंबार प्रणाम करते हैं।

    राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+