भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

MP : BJP नेताओं की संपत्ति की जांच करवाएगी कमलनाथ सरकार, दिग्विजय सिंह ने बताई वजह

मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं की संपत्ति की जांच करवाएगी कमलनाथ सरकार, दिग्विजय सिंह ने बताई वजह

Google Oneindia News

Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार अब भाजपा नेताओं की सम्प​ति की जांच करवाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के नेताओं की संपत्ति की जांच जल्द कराने की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए ​दिग्विजय ने कहा कि वे विपक्ष में अपने रोल को पचा नहीं पा रहे हैं।

Digvijay singh

बीते 15 साल से BJP नेताओं में खूब माल कमाया है। अपार सम्पति के मालिक बने हैं। इसलिए संपत्ति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा तक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी भी अपार संपत्ति का ब्योरा जल्द ही लिया जाएगा। वहीं कर्नाटक और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को तोड़ने की कोशिश पर कहा कि भाजपा सफल नहीं हो पाएगी।

<strong>मंदसौर पालिकाध्यक्ष मर्डर : बुलेट पर सवार होकर आया BJP नेता, चेयरमैन को नमस्कार कर सिर में मारी गोली</strong>मंदसौर पालिकाध्यक्ष मर्डर : बुलेट पर सवार होकर आया BJP नेता, चेयरमैन को नमस्कार कर सिर में मारी गोली

कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है। भाजपा अपने विधायकों को संभालें। मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार और इंदौर के व्यवसायी संदीप अग्रवाल की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के मामलों चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ज्यादा सख्ती से पेश आने की जरूरत है।

<strong>इंदौर : 3 शूटर सरेआम नामी बिल्डर को मार गए 5 गोली, लोगों को पता ही नहीं चला, देखें लाइव मर्डर</strong>इंदौर : 3 शूटर सरेआम नामी बिल्डर को मार गए 5 गोली, लोगों को पता ही नहीं चला, देखें लाइव मर्डर

मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष की छवि बहुत अच्छी थी। वे एक ईमानदार व्यक्ति थे। आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंदौर में हुए कारोबारी संदीप अग्रवाल के गोलीकांड पर कहा कि इसमें किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है। सुपारी देकर हत्या कराई गई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों अपने बेटे यशवर्धन सिंह के साथ एक दिवसीय इंदौर दौरे पर हैं।

Comments
English summary
Kamal Nath Government of Congress will investigate the property of BJP leaders
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X