Bhopal News: जेपी नड्डा कल आएंगे भोपाल, BJP कार्यालय के भवन निर्माण कार्य का करेंगे भूमि पूजन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय के भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने लाल परेड सम्मेलन स्थल का किया निरीक्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। नवरात्रि में होने वाले इस भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। साथ ही रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लालपरेड ग्राउंड एवं स्टेट हैंगर में तैयारियों को लेकर शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के दौरान भोपाल संभाग प्रभारी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, इलेक्ट्रानिक विकास निगम अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, भोपाल प्राधिकरण अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला मंत्री अश्विनी राय, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भोपाल में इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

बीजेपी कार्यालय की भूमि पूजन के दौरान मानसरोवर चौराहा से 7 नंबर चौराहा तक की तरफ जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। यहां से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह भारी वाहन का सुभाष स्कूल तिराहा से मानसरोवर चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहे से गणेश मंदिर चौराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नए भवन में ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे लगाए जाएंगे

बता दे मध्य प्रदेश में बीजेपी का नया ऑफिस ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा नेचुरल एनर्जी सोर्सेज का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिसमें पूरी बिल्डिंग में रोशनी हवा और हरियाली होगी। बिल्डिंग में अधिकांश बिजली की आपूर्ति सोलर पावर सिस्टम से की जाएगी। इसके लिए भवन तैयार होने पर पूरी बिल्डिंग में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है किस ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+