कौन हैं IPS सुधीर सक्सेना जो बने मध्य प्रदेश के नए DGP, जानिए ग्वालियर से डीजीपी तक का पूरा सफर
भोपाल, 4 मार्च। मध्य प्रदेश पुलिस का मुखिया बदल गया है। मौजूदा डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल पूरा हो गया। मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना को बनाया गया है।

मप्र के नए डीजीपी 1987 बैच के आईपीएस सुधीर सक्सेना का नाम राज्य शासन स्तर पर बीते दिनों ही तय हुआ था। मध्य प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के नाम का आदेश जारी किया। हालांकि मध्य प्रदेश के नए डीजीपी की रेस में सक्सेना के अलावा पवन जैन और राजीव टंडन के नाम शामिल थे। इनमें से सक्सेना के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति दी थी।
IPS सुधीर सक्सेना का जीवनी परिचय
-आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना मूलरूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं।
-सक्सेना CISF के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। वे 2012 से 2014 तक CM टू OSD रह चुके हैं।
-2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे। उसके बाद 1992 से 2000 तक अलग-अलग जिले में एसपी रहे।
-आईपीएस सक्सेना मप्र के रायगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर जिलों में एसपी रह चुके हैं।
-साल 2002 में उन्हें सीबीआई में नियुक्ति किया गया था। वे 2016 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने CISF के महानिदेशक (DG) पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
-वर्तमान में सक्सेना 2021 से भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
-सक्सेना भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में 2021 से बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications