MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल
IPS News: जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हितिका वासल को गुना का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है।
गुरुवार (20 मार्च 2026) को जारी आदेश के तहत उन्हें जिले की पूरी पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब गुना कई विवादों और संवेदनशील मामलों के कारण सुर्खियों में है।

मेधावी छात्रा से आईपीएस तक का सफर
हितिका वासल मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर वे 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं। अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक क्षमता और सख्त कार्यशैली का परिचय दिया।
इंदौर देहात से SAF तक का अनुभव
गुना में नियुक्ति से पहले हितिका वसाल इंदौर देहात में एसपी के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी काम किया। इसके बाद वे 15वीं वाहिनी एसएएफ (स्पेशल आर्म्ड फोर्स), इंदौर में सेनानी के रूप में पदस्थ रहीं। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गुना में चुनौतियों का पहाड़
गुना जिला हाल के दिनों में कई गंभीर मामलों के चलते चर्चा में रहा है। हवाला कांड, गोमांस तस्करी, पुलिस की कथित मिलीभगत और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में हितिका वसाल के सामने कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है।
राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया
नई एसपी की नियुक्ति पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जहां एक ओर सत्तापक्ष ने इसे महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए बेहतर कदम बताया, वहीं विपक्ष ने उम्मीद जताई कि नई एसपी पुराने विवादों और मिलीभगत पर सख्ती से कार्रवाई करेंगी। स्थानीय नागरिकों में भी इस बदलाव को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
नई एसपी का विजन: भरोसा और सुरक्षा
पदभार ग्रहण करने के बाद हितिका वसाल ने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनता का भरोसा वापस लाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और आम नागरिकों को न्याय मिलेगा।
क्या बदलेगा गुना में अब?
नई एसपी के आने से जिले में पुलिस की छवि सुधारने, लंबित मामलों की जांच तेज करने और अपराध पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। हालिया विवादों के बाद जहां जनता का भरोसा डगमगाया था, वहीं अब हितिका वसाल की सख्त कार्यशैली से एक नई शुरुआत की उम्मीद है।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा
यह नियुक्ति मध्य प्रदेश पुलिस में महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में गुना में कानून-व्यवस्था किस दिशा में जाती है, यह काफी हद तक नई एसपी के नेतृत्व पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications