MP Latest News: बजट से पहले विधायकों को दिए जाएंगे आईपैड, विधानसभा की कार्यवाही होगी ऑनलाइन
मध्यप्रदेश विधानसभा अब नवाचार के माध्यम से हाईटेक बनने जा रही है। दरअसल इस बार बजट सत्र से पहले विधायकों को आईपैड दिए जाने की तैयारी चल रही है। जिन्हें आईपैड चलाना नहीं आता उन्हें प्रशिक्षण भी किया जाएगा।
देश में अपने नवाचारों के लिए फेमस मध्यप्रदेश विधानसभा में इस बार बजट सत्र की कार्यवाही ऑनलाइन होगी। विधानसभा अध्यक्ष सहित 230 विधायकों को आईपैड दिए जाएंगे। जिन विधायकों को आईपैड चलाना नहीं आता, उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सदन में विधायक वाइब्रेट पर ही बजट उपलब्ध करवाया जाएगा और विधायकों के प्रश्नों का उत्तर भी आईपैड पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस नवाचार पहल से कुछ हद तक विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस होगी।

50 से 60 हजार रुपये की कीमत के खरीदे जाएंगे आईपैड
बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने आईपीएल के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। 50 से 60 हजार रुपये की कीमत के आईपैड खरीदे जाएंगे। यह केवल विधानसभा की कार्यवाही के समय विधायकों को दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर इन्हें विधानसभा में ही जमा करा लिया जाएगा। इसके लिए विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष चाहते हैं कार्यवाही हो पेपर लेस
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पदभार संभालते ही सबसे पहले विधानसभा में असंसदीय शब्दों का शब्दकोश बनाने की तैयारी कराई थी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही पेपर लेकर आने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हाई पैड पर बजट उपलब्ध कराने के साथ विधायक को को सदन से संबंधित अन्य दस्तावेज बीआईपैड पर ही उपलब्ध कराने की तैयारी है।

E-vidhan योजना के तहत मध्यप्रदेश विधानसभा होगी आधुनिक
भारत सरकार की विधान योजना के तहत सभी राज्यों को अपनी-अपनी विधानसभा को पेपर लेस बनाना है प्रदेश के अधिकांश राज्य की विधान के तहत ही विधानसभा की कार्यवाही कर रहे हैं मध्यप्रदेश विधानसभा को विद पेपर लेस बनाने की कवायद के तहत विधायकों को आईपैड दे दिए जाएंगे। इसके लिए भारत सरकार द्वारा बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

27 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र
बता दे इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र 23 फरवरी 27 फरवरी 2023 से शुरू होगा। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय में संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी उस दौरान वित्तीय वर्ष 2320 का बजट प्रस्तुत होगा। इस बार का विधानसभा सत्र आईपैड के साथ शुरू करने की तैयारी जोरों पर है।

बजट 2023-24 में किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
एमपी में इस बार के बजट में किसानों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है। दरअसल सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी बात कही थी। उन्होंने सीधी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि सुनो किसान भाइयों, मैं इस बजट में प्रावधान कर रहा हूं कि 0% ब्याज पर आपको कर्ज मिल सके और आप डिफाल्टर ना रहें, इसलिए आपका ब्याज मैं भरवाऊंगा। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी की बात से कई किसान डिफॉल्टर बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications