CM मोहन यादव के आदेश के बाद भोपाल में पहली बार नॉनवेज रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल
Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर एक और जहां मांस मछली खुले में बेचने वालों पर कार्रवाई या लगातार की जा रही है। वहीं पहली बार शिकायत के बगैर, जिले में नॉनवेज रेस्टोरेंटों पर वाचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए। कलेक्टर आशीष सिंह और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की आलाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंटों पर छापे डालकर नॉनवेज खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में अफसरों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि उन्होंने पुराने शहर में स्थित नॉनवेज की दुकानों और रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई क्यों नहीं की है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विट्ठल मार्केट स्थित वीरा दी हट्टी से चिकन बिरयानी, नेहरू नगर स्थित फेमस चिकन बिरयानी से चिकन मुगलई, चिकन तड़का से फिश करी और कलेजी मसाला, दिल्ली जैका से चिकन कोरमा, जवाहर चौक स्थित गैलेक्सी जमजम से बोनलेस चिकन फ्राई व चिकन कोरमा, 7 नंबर स्टॉप स्थित अल मदीना चिकन कॉर्नर से और एमपी नगर स्थित आफ अमृतसर से चिकन घरवाला पर वाचक निरीक्षण कर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications