MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सभी कॉलेज वालों को देनी होगी अब ये जानकारी
भोपाल, 23 जुलाई। मध्य प्रदेश के प्राइवेट और शासकीय कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत अब प्राइवेट महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के को रोजगार प्राप्त छात्रों की जानकारी देना होगी।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों से रोजगार, स्व-रोजगार, उद्यमिता व प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों की जानकारी चाही गई है। यह जानकारी अभी तक केवल शासकीय महाविद्यालयों और कुछ विश्वविद्यालयों से ही प्राप्त होती थी। उच्च शिक्षा विभाग का यह संकल्प निश्चित रूप से मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भरता की ओर ले जाने में 1 महत्वपूर्ण कदम होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 व आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थाओं से हर महीने उक्त जानकारियाँ चाही हैं। अब राज्य के सभी 56 विश्वविद्यालयों और 1360 महाविद्यालयों द्वारा प्लेसमेंट व रोजगार, स्व-रोजगार की जानकारी हर महीने स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अधिकारिक मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी प्रत्येक महीने समेकित कर शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के रोजगार के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त हो सके।












Click it and Unblock the Notifications