कार की बजाय साइकिल से दफ्तर आते इंदौर निगम चेयरमेन

इंदौर- नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब इंदौर नगर निगम के चेयरमेन अजय सिंह नरूका अपनी साइकिल से अपने दफ्तर आने-जाने लगे है। मजे से मध्यप्रदेश के इस खास शहर की सड़कों से साइकिल चलाते हुए वे रोज अपने दफ्तर पहुंचते हैं। नरूका कुर्ता-पायजामा पहनकर दफ्तर पहुंचते हैं। वे कहते हैं कि फिर से साइकिल चलाने से उनकी सेहत भी सुधरने लगी है।

वापस की कार

नरूका ने अपनी सरकारी कार लौटा दी है। वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी कर्मियों और दूसरे तमाम लोगों से हफ्ते में कम से कम एक बार साइकिल से दफ्तर आने के आहवान के बाद उन्होंने इस तरह का कदम उठाया।

सुरक्षा मसला नहीं

नरूका कुछ समय पहले दिल्ली आए थे। तब उन्होंने वन इंडिया से कहा था कि वे जल्दी ही दफ्तर साइकिल से जाना शुरू करेंगे। उनके लिए सिक्युरिटी मसला नहीं है। इंदौर उनका शहर है और यहां के सब लोग उनके हैं।

नरूका ने सरकारी कार इंदौर नगर निगम के कमिश्नर सुरेन्द्र कथूरिया को दे दी। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एस.गोरे ने बताया या कि नरूका के उक्त फैसले से लोग उनका धीरे-धीरे अनुसरण करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+