जानिए कैसे इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31वीं मौत, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से की थी मुलाकात
Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैली महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक और बुजुर्ग की मौत ने मौतों का आंकड़ा 31 तक पहुंचा दिया। मृतक की पहचान 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी के रूप में हुई है। यह मौत दिसंबर अंत से चले आ रहे संकट की सबसे नई कड़ी है, जहां उल्टी-दस्त, डायरिया और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर जैसी बीमारियां लोगों की जान ले रही हैं।
एकनाथ सूर्यवंशी को 29 दिसंबर 2025 को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहले शैल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 3 जनवरी 2026 को उन्हें बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया। यहां 4 जनवरी को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया।

इलाज करीब 30 दिनों तक चला, जिसमें वे 25 दिन से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रहे। गुरुवार शाम को परिजनों ने अपनी सहमति से उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के अनुसार, एकनाथ की दोनों किडनियां पूरी तरह फेल हो चुकी थीं, लिवर खराब था और बीमारी का असर हार्ट और ब्रेन तक पहुंच गया था। दूषित पानी से फैले संक्रमण के कारण ज्यादातर मरीजों में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की स्थिति बन रही है।
एकनाथ सूर्यवंशी जल संसाधन विभाग में 1983 से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत रहे थे। कई वर्षों बाद उन्हें स्थायी किया गया, लेकिन उस समय उनका वेतन करीब 18 हजार रुपये था। उन्हें पेंशन सहित अन्य सेवा लाभ नहीं मिल पाए। इसी मुद्दे पर उनका मामला हाईकोर्ट में लंबित है। उनकी पत्नी शकुंतला (63) हार्ट पेशेंट हैं, जबकि उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार अब आर्थिक और भावनात्मक संकट से जूझ रहा है।
राहुल गांधी ने मरीजों से की थी मुलाकात
इस संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बॉम्बे अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से बात की। एकनाथ सूर्यवंशी के बेटे से उन्होंने हाल पूछा और परिवार को ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकारी लापरवाही का नतीजा है। स्वच्छता में नंबर वन कहलाने वाले इंदौर में दूषित पानी से इतनी मौतें होना शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर जिम्मेदार सरकार नहीं तो और कौन?
राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान वादा किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद और सड़क पर उठाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ पानी मूल अधिकार है, लेकिन यहां मल युक्त पानी सप्लाई हो रहा है।
अन्य मामलों का जिक्र
भागीरथपुरा में 21 जनवरी को 51 वर्षीय हेमंत गायकवाड़ की मौत हुई थी। अब उनकी पत्नी की हालत नाजुक है। किडनी की समस्या के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अभी भी तीन मरीज आईसीयू में हैं और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में 4000 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। हाईकोर्ट ने मामले में स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया है, जिसकी रिपोर्ट 4 सप्ताह में आनी है। कोर्ट ने शासन की रिपोर्ट को 'आई-वॉश' करार दिया था।
नगर निगम ने कुछ हिस्सों में नई पानी लाइन बिछाई है, लेकिन कई इलाकों में अब भी जल संकट है। स्थानीय निवासी आरोप लगा रहे हैं कि सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन में मिक्सिंग हो रही है। यह संकट इंदौर की स्वच्छता की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। परिवारों में मातम है, जबकि प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है। मौतों का सिलसिला रुकने की उम्मीद कम दिख रही है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications