Bhopal News: राजधानी में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली हुई कैंसिल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और NDA को टक्कर देने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली गठबंधन की रैली कैंसिल हो गई है। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की रैली नहीं होने वाली है, इसे रद्द कर दिया गया है।

शनिवार को कमलनाथ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जब पत्रकारों ने उनसे इंडिया गठबंधन की रैली के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये रैली नहीं होने वाली है। इसे रद्द कर दिया गया है। हालांकि कमलनाथ ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि रैली क्यों कैंसिल की गई है।

India Alliance rally to be held in the capital cancelled, former CM Kamal Nath gave information

दिल्ली में बुधवार 13 सितंबर को इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों में रैली करने का फैसला लिया गया था। बता दे हैदराबाद में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि 2 दिन चलने वाली इस बैठक में आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता हैदराबाद पहुंचे हैं।

गठबंधन लेकर अजय राय ने दिया था बयान

इससे पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय घोसी उपचुनाव को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतरा और इंडिया गठबंधन के तहत घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली। लेकिन उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को उतारा, जिससे कांग्रेस के प्रत्याशी की हर हो गई। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी को 1600 वोट कब मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 2200 वोट मिले।

अजय राय के इस बयान के बाद से ही ये माना जा रहा था कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया था कि भोपाल में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बताया गया कि रैली को रद्द कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+