Bhopal News: नागालैंड की युवती से शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध,धर्म परिवर्तन कराने के लिए किया मजबूर
राजधानी में नागालैंड की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पर आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया।

राजधानी भोपाल में नागालैंड से अगवा कर युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय की नागालैंड की रहने वाली है।
साल 2021 में नागालैंड में तोता बेचने वाले गंज बासौदा जिला विदिशा के निवासी कृष्णपाल से उसकी जान पहचान हुई थी। जल्द ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बीच कृष्णपाल ने युवती से कहा कि वे उससे शादी करना चाहता है। इस पर युवती ने अपनी रजामंदी देते हुए शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद कृष्णपाल उसे शादी करने का झांसा देकर भोपाल पहुंचा। जहां पर दोनों लालघाटी स्थित बरेला गांव में किराए का मकान लेकर रहने लगे।
मार्च 2023 में कृष्णपाल ने उससे शादी का वादा कर बलात्कार किया। इसके बाद कई महीनों तक आरोपी महिला का शोषण करता रहा। बाद में आरोपी और उसकी मां ने उसे मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़ित युवती से हड़पे जेवरात
आरोपी कृष्णपाल ने अदालत में शादी करने का बहाना बनाकर युवती के जेवरात और घर से साथ लाए हुए रुपये भी हड़प लिए। इतना ही नहीं उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करा ली है कृष्णपाल ने युवती से बोला था कि सरकार अंतरजातीय विवाह करने पर ₹2 लाख भी देती है। योजना का फायदा उठाने के बाद भी तुम मुस्लिम धर्म ही अपनाए रहना।
धर्मांतरण के लिए किया प्रताड़ित
आरोपी कृष्णपाल और उसकी मां सावित्री ने पीड़ित युवती को बहुत प्रताड़ित किया है। पीड़िता ने बताया कि सावित्री ने एक बार गर्म तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया। कृष्णपाल और उसकी मां उसे मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। परेशान होने पर उसने अपनी एक सहेली से संपर्क किया। इसके बाद फिर अपने माता-पिता से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर रिश्ता खत्म होने की बात कहकर मदद करने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications