मध्यप्रदेश में पुलिस ने 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को कराया मुक्त : गृह मंत्री मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ऑपरेशन मुस्कान के लिए पुलिस की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को मुक्त कराया गया है।

भोपाल, 12 जून। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ऑपरेशन मुस्कान में गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी में पुलिस के बेहतरीन कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2021 से 31 मार्च 2022 तक 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को मुक्त कराया जाकर परिजन को सौंपा गया है। पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिकाओं को ढूंढ़ निकालने के लिये तीसरी बार ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।

 पुलिस ने 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को कराया मुक्त

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। पुलिस तंत्र को जनोन्मुखी बनाने के लिये प्रतिबद्ध सरकार ने 42 जिलों में नये महिला पुलिस थाने खोले हैं। प्रदेश के 52 जिलों में 52 मानव दुर्व्यापार निरोधी इकाइयाँ और 700 ऊर्जा-महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि 6 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक की अवधि में चलाये गये पहले आपरेशन मुस्कान में 2 हजार 444 बालिकाओं को ढूंढ निकाला गया। दूसरी बार आपरेशन मुस्कान 15 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक चलाया गया, इस अवधि में एक हजार 958 बालिकाओं को मुक्त कराया गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 16 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक तीसरे आपरेशन मुस्कान में एक हजार 698 बालिकाओं को मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा है कि गुमशुदा बालिकाओं और महिलाओं को ढूंढने के प्रयास मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं, जिसमें आशातीत सफलता भी प्राप्त हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+