Bhopal Crime News : कलयुगी बेटे ने शादी ना कराने पर मां को उतारा मौत के घाट, हॉरर मूवी देख कर बनाया प्लान

भोपाल के कोहेफिजा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को रॉड और क्रिकेट के बल्ले बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। आरोपी युवक ने पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने

राजधानी भोपाल में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को रॉड और क्रिकेट के बल्ले बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। आरोपी युवक ने पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि युवक यूट्यूब पर भूत प्रेत और ब्लैक मैजिक जैसे वीडियो देखता था।

Recommended Video

    कलयुगी बेटे ने शादी ना कराने पर मां को उतारा मौत के घाट, हॉरर मूवी देख कर बनाया प्लान
    आरोपी अब्दुल की शादी नहीं हुई थी

    आरोपी अब्दुल की शादी नहीं हुई थी

    कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार खानूगांव में रहने वाली 67 साल की आसिफा सिद्दीकी अपने दो बेटों के साथ रहती थी। बड़े बेटे का नाम अत्ताउल्लाह और आरोपी छोटे बेटे का नाम अब्दुल था। बड़े बेटे की शादी हो चुकी थी और छोटे अब्दुल की शादी नहीं हुई थी। आरोपी अब्दुल ने भोपाल के सैफिया कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। मंगलवार को आरोपी का बड़ा भाई और उसकी भाभी अशोक गार्डन ससुराल गए हुए थे। सुबह जब वह घर लौटे तो उसकी मां आसिफा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। अब्दुल ने कहां की मां छत से गिर गई थी। वे उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने आसिफा को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर संदेह के आधार पर पुलिस ने छोटे भाई अब्दुल से पूछताछ की। अब्दुल ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया।

    मां के अंदर कोई चुड़ैल या आत्मा आ गई थी : आरोपी

    मां के अंदर कोई चुड़ैल या आत्मा आ गई थी : आरोपी

    आरोपी ने डीसीपी राम सनेही मिश्रा को पूछताछ में बताया कि उसने अपनी मां को क्रिकेट बैट और रॉड से हमला कर मारा है। घटना करीब 9:30 बजे के बीच हुई। उस समय उसकी मां डाइनिंग टेबल पर बैठी थी उसने बताया कि उसकी मां के अंदर कोई चुड़ैल या आत्मा आ गई थी। जिसकी वजह से उसने अपनी मां पर हमला कर दिया। डीसीपी की माने तो अब्दुल मानसिक रूप से कमजोर है लेकिन इतना भी नहीं कि वे अच्छा बुरा ना समझ सके। उन्होंने बताया कि वह पढ़ा लिखा है और बीकॉम से ग्रेजुएशन कर चुका है। संभवत उसने अपनी निजी जिंदगी से परेशान होकर या कृत्य किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    अब्दुल अपनी मां से उसकी शादी नहीं करने को लेकर करता रहता था झगड़ा

    अब्दुल अपनी मां से उसकी शादी नहीं करने को लेकर करता रहता था झगड़ा

    डीसीपी ने बताया कि अब्दुल यूट्यूब पर भूत-प्रेत और ब्लैक मैजिक के वीडियो देखता था। वे निजी जिंदगी से भी परेशान था, हालांकि ये बात भी बताई जा रही है कि अब्दुल अपनी मां से उसकी शादी नहीं करने को लेकर झगड़ा करता रहता था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच करने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस को कैसे छोटे बेटे पर हुआ संदेह

    पुलिस को कैसे छोटे बेटे पर हुआ संदेह

    अब्दुल ने अपनी मां की हत्या बड़ी बेरहमी से की थी। उसकी भाभी ने बताया कि जब वे लोग अशोक गार्डन से लौटे तो छोटा बेटा और मां घर में अकेले थे। उसकी सांस फर्श पर पड़ी हुई थी उनके सिर पर हाथ और पांव में चोट के निशान थे। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने स्पोर्ट पर पहुंचकर शव बरामद क्या और बॉडी पीएम के लिए रवाना कर दी। पुलिस को मृतक महिला के शरीर पर चोट देकर गिरने जैसे निशान नहीं दिखे, इसलिए आरोपी छोटे बेटे से सख्ती से पूछताछ की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+