mp cabinet news: सीहोर के बुधनी में मेडिकल कॉलेज सहित कई अहम प्रस्तावों को शिवराज कैबिनेट से मिली मंजूरी

संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बतााय कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। 16 अप्रैल को ग्वालियर में 'अंबेडकर महाकुंभ' के नाम से बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

कैबिनेट का फैसला चमक विहीन गेहूं खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार सीहोर जिले की बुधनी तहसील में 714 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से 100 एमबीबीएस (MBBS) सीट प्रवेश क्षमता वाला नवीन चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने जा रही है। कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट ने सीहोर जिले के बुधनी में नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए ₹714.91 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

चमक विहीन गेहूं खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में गेहूं खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ओला और बारिश से प्रभावित किसानों का चमक विहीन गेहूं भी सरकारी केंद्रों पर खरीदा जाएगा।

फिल्म पर्यटन नीति में बदलाव

वहीं पर्यटन विभाग द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में मध्यप्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति में मध्यप्रदेश की विशेष ब्रांडिंग के लिए प्रदेशभर पर आधारित कहानी स्क्रिप्ट पर प्रदेश में फिल्मांकन और फिल्म निर्माण के लिए के लिए फिल्म की परियोजना लागत के 50% अथवा 5 करोड़ रुपये के विषय अनुदान के प्रावधान को समाप्त करने के प्रस्ताव को भी मंत्री परिषद ने स्वीकृति दे दी है। साधिकार समिति इस पर निर्णय करेगी।

पीएम श्री स्कूल की मंजूरी

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 2 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित करेगा। इनमें कक्षा 1 से 8 तक प्रारंभिक शिक्षा और विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए संचालित होगा प्रदेश में 313 विकास खंडों में प्रति विकासखंड के दो के हिसाब से 626 स्कूल सभी 52 जिलों की नगरी निकायों में 104 स्कूल इस तरह 730 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में चिन्हित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को समग्र रूप से अनुपालन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं शिक्षा सुविधा की पहुंच का समावेश किया जाएगा।

224 करोड़ रुपये में बिकेगा हेलीकॉप्टर का इंजन

शासकीय हेलीकॉप्टर बेल 430 और उसके स्पेयर पार्ट्स व स्पेयर इंजन को डेक्कन चार्टर बेंगलुरु कोर 2.24 करोड़ रुपये बेचने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा खाद विभाग द्वारा प्रदेश में समर्थन मूल्य पर बिक्री केंद्रीय योजना अंतर्गत खाद्यान्न के उपार्जन पीडीएस और अन्य शासकीय योजनाओं के संचालन और डेफिसिट पूर्ति के लिए निशुल्क शासकीय प्रत्याभूमि की स्वीकृति को भी चर्चा के बाद मंजूरी मिली। कैबिनेट के पहले ग्वालियर में 16 अप्रैल को अंबेडकर महाकुंभ आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

2,611 शराब के अहाते बंद

Recommended Video

    सीहोर के बुधनी में मेडिकल कॉलेज सहित कई अहम प्रस्तावों को शिवराज कैबिनेट से मिली मंजूरी

    संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में नई आबकारी नीति में शराब के अहाते बंद करने का फैसला किया गया था। प्रदेश में 2,611 शराब के अहाते बंद हो चुके हैं। धर्मस्थल, स्कूल इत्यादि के 100 मीटर के दायरे में आने वाली 232 शराब दुकानों को भी हटा दिया गया है। वहीं प्रदेश में खुले हुए बोरवेल, कुएं और बावड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR की जाएगी।

    भारतीय किसान संघ और एकात्मक शिक्षण समिति को रियायती जमीनें

    राज्य सरकार भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत को इंदौर की मल्हारगंज तहसील में 10000 वर्ग फिट सरकारी जमीन 25 लाख रुपए में आवंटित करेगी। इसके साथ ही एकात्मक शिक्षण समिति में भैसौंदा तहसील नलखेड़ा जिला आगर को यशोदा में शासकीय भूमि में से 1,300 हेक्टर जमीन 25 लाख रुपए में आवंटित करेगी इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+