निसर्ग तूफान का असर : बारिश ने खोली मध्य प्रदेश सरकार की पोल, खरीद केन्द्रों पर भीगा गेहूं
भोपाल। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, सागर और जबलपुर संभाग में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश खंडवा में हुई है।

खरगोन में बही कुंदा नदी
खरगोन में कुंदा नदी में पानी बह निकला। बड़वानी में 97 मिमी, इंदौर में 51 और भोपाल में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम केंद्र ने भोपाल में बारिश का यलो अलर्ट और 18 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से निसर्ग के कमजोर होने की संभावना को देखते हुए बारिश के तेवर भी नरम हो जाएंगे। इस बारिश ने मध्य प्रदेश सरकार की पोल खोल दी। निचले इलाके लबालब हो गए। वहीं, कृषि मंडी और गेहूं खरीदी केन्द्रों से किसानों की मेहतन पानी में मिलती नजर आई है।

जरुआ खेड़ा में भीगा गेहूं
सागर जिले के जरुआ खेड़ा गेहूं खरीदी केंद्र पर खुले में पड़ा हजारों क्विटंल गेहूं पानी में भीग गया। किसानों को अभी तक इस गेहूं का भुगतान नहीं मिली। राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है किसान परेशान हैं। ना ही प्रशासन के द्वारा गेहूं का परिवहन किया जा रहा है। जरुआ खेड़ा गेहूं खरीदी केन्द्र की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला कहते हैं कि मौसम का मिजाज बिगड़ने में निसर्ग तूफान के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी असर दिखा रहा है।

बड़वानी में 97 मिमी बारिश
बड़वानी में भी निसर्ग का खासा असर देखने को मिला है। यहां 97 मिमी बारिश हो चुकी है। सेंधवा में सबसे ज्यादा 104, निवाली में 102 और बरला में 91 मिली बारिश रिकाॅर्ड की गई। रातभर बारिश से अंजड भी पानी-पानी हो गया है। नर्मदा पट्टी से लगे खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है। यहां पाल टूटने से करीब 6 एकड़ में कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश होने से मंडी में रखी उपज भीग गई है।
-
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं -
Kal Ka Mausam: Noida-Delhi-UP में तूफानी बारिश? 3 दिन कहां IMD का ओलावृष्टि Alert? 24 घंटे कैसा मौसम? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
Delhi NCR Weather Today: 'दिल्ली में सर्दी वाला अप्रैल', 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज कैसा रहेगा मौसम? -
Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?












Click it and Unblock the Notifications