प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई स्वर्गीय पूर्व CM भगवंत राव के है पोते, तीसरी पीढ़ी भी वल्लभ भवन से कर रही सेवा
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बाला भवन में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम की उपलब्धियां को भी गिनाया। कल हुए कार्यक्रम में ऐसा परिवार भी मौजूद रहा, जिसकी तीन पीढ़ियों को वल्लभ भवन में बैठकर प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है।
स्वर्गीय पंडित भगवंत राव कुमार मंडलोई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई 1974 बैच के आईएएस थे और स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई के पुत्र 1993 के बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार मंडलोई वर्तमान में वल्लभ भवन से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि खंडवा में जन्मे भगवत राव मंडलोई एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। भगवंत राव मंडलोई ने वकालत से करियर शुरू करने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़कर कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की। अपनी जिंदगी के 50 साल उन्होंने खंडवा में ही बिताए। आजादी के बाद रविशंकर शुक्ल के कैबिनेट में उन्हें मंत्री पद मिला, तब जाकर वे सूबे की राजनीति में सक्रिय हुए। 1977 में राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया। वह 1 जनवरी 1957 से 30 जनवरी 1957 और 12 मार्च 1962 से 29 सितंबर 1963 तक राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे। सीएम की कुर्सी पर दो बार बैठे, लेकिन कभी भी 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उनका पहला कार्यकाल 31 दिनों का, तो दूसरा कार्यकाल 18 महीने से थोड़ा ज्यादा रहा।

प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई भी हर समय सेवा करने के लिए रहते हैं तैयार
वैसे तो भारत में IAS एक लोक सेवक होता है। लेकिन कई बार पद और प्रतिष्ठा मिलने के बाद आईएएस अफसर में अफसरशाही हावी हो जाती है। लेकिन कुछ आईएएस अफसर पद और प्रतिष्ठा मिलने के बाद भी दिन-रात सेवा के कार्य करते रहते हैं। ऐसे ही एक अफसर है नगरी प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, जिनके दादा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उनके पिताजी 1974 बैच के आईएएस अधिकारी थे। देखा जाए तो मंडलोई परिवार पिछली तीन पीढ़ी से प्रदेश में जनता की सेवा करता रहा है। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई के स्वभाव की बात करें तो उनका स्वभाव बेहद नरम और सेवा करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications