Bhopal News: IAS आशीष सिंह को बनाया गया भोपाल कलेक्टर, उज्जैन DM रहते हुए किए थे महत्वपूर्ण कार्य

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 दिन में ही भोपाल कलेक्टर का आदेश पलट दिया। आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया। जबकि IAS कौशलेंद्र विक्रम सिंह को एमपीआरडीसी के प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 IAS आशीष सिंह को बनाया गया भोपाल कलेक्टर

मध्य प्रदेश सरकार ने 1 दिन के अंदर ही पदभार ग्रहण करने से पहले भोपाल कलेक्टर को बदल दिया। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री के अपर सचिव रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही उनके आदेश को निरस्त करते हुए IAS अधिकारी आशीष सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि कौशलेंद्र विक्रम सिंह को पर्यटन विकास निगम का MD (प्रबंध संचालक) बनाया गया है। वहीं भोपाल कलेक्टर रहे अविनाश लवानिया को जल निगम से हटाते हुए एमपीआरडीसी का MD बनाया गया है।

कौन है आशीष सिंह, जिन्हें भोपाल का कलेक्टर बनाया गया

आशीष सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। 2016 में उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया था। आशीष सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले है। आशीष सिंह ने इंदौर में नगर निगम का आयुक्त रहते हुए महज 6 महीने में शहर से 13 लाख टन कचरा साफ कराया था।

उज्जैन कलेक्टर रहते हुए किए महत्वपूर्ण कार्य

उज्जैन कलेक्टर के तौर पर आशीष सिंह ने 33 महीने तक जिले की कमान संभाली। कोविड-19 के शुरुआती दौर में देश की सर्वाधिक मृत्यु दर की चुनौती के साथ उज्जैन में शुरू हुआ आशीष सिंह का सफर काफी चुनौतीभरा रहा। उसी समय महाकाल परिसर का प्रोजेक्ट का 78 करोड़ का काम बस शुरू ही हुआ था। आशीष सिंह ने प्रोजेक्ट की संभावना को पहचान कर जुलाई 2020 में कार्य को नई तरीके से रीडिजाइन किया। इस तरह से सिंह ने स्मार्ट सिटी के शेष बचे हुए फंड का उपयोग महाकाल लोक के निर्माण पर किया। जिसके लिए सीएम शिवराज उनकी तारीफ कर चुके है।

बीती रात 4 अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

बुधवार को 4 आईएएस अफसरों की नई पोस्टिंग की गई भोपाल कलेक्टर के पास से दो दिन पहले हटाए गए अविनाश लवानिया को एमडी जल निगम बनाया गया था लेकिन सूत्रों की माने तो वह पेस्टिंग से खुश नहीं थे। इसलिए उन्हें नई पोस्टिंग देकर एमपीआरडीसी का MD बनाए गया है। वहीं एस विश्वनाथन को एमडी पर्यटन विकास निगम से हटाते हुए एमडी जल निगम बनाया गया है। विश्वनाथन के कार्यभार ग्रहण करने पर पीएचई के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला एमडी निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+