Bhopal: अलग-अलग नंबर से पत्नी को ही कॉल करके पति करता था अश्लील बातें, व्हाट्सएप ग्रुप में की आपत्तिजनक पोस्ट
राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के बीच झगड़े का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके अश्लील बातें की।
Bhopal News: राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रहने वाली एक महिला को उसका पति मोबाइल पर अश्लील बातें करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच विवाद के चलते अलग-अलग रहने लगे थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि कोहेफिजा इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला की शादी करीब 20 साल पहले रायसेन निवासी कांट्रेक्टर के साथ हुई थी। शादी के बाद कई सालों तक दोनों के बीच सब कुछ सही तरीके से चलता रहा। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हो गए। करीब 7 साल पहले दोनों के बीच झगड़े होने शुरू हो गए तो महिला अपने पिता के घर आ गई। उसके पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ है।

पति और पत्नी के पास एक-एक बच्चा
एक बच्चा महिला के पास है, जबकि दूसरा बच्चा पति के पास है। पिछले कुछ दिनों से महिला का पति अलग-अलग नंबरों से कॉल कर आपत्तिजनक और अश्लील बातें कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी पति समाज व रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी अपनी पत्नी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा था। इस बात से परेशान होकर महिला ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications