Bhopal NEWS: पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति ने मारी गोली, मृतिका भाजपा मंडल की थी उपाध्यक्ष
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र में भाजपा नेत्री के पति ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना करीब रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। पत्नी, पति द्वारा अधिक शराब पीने का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
नीलबड़ की साईं नाथ कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता ने अपनी पार्टी की कार्यकर्ता पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात बीती रात 12:15 की बताई जा रही है। घटना से पहले पति पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। पत्नी पति को अधिक शराब पीने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया था। बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण शुरुआती जांच में आरोपी के शराब पीने की आदत को बताया जा रहा है। रातीबड़ थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि साईं नगर कॉलोनी में रहने वाली 55 वर्षीय शीला पांडे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी और रातीबड़ मंडल की उपाध्यक्ष थी। महिला का पति राजन पांडे भी टीटी नगर मंडल का उपाध्यक्ष बताया जाता है। पांडे सोमवार को दिनभर से ही शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। रात में विवाद बढ़ा तो राजेंद्र ने अपनी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
गर्भवती बेटी के सामने हुई वारदात
एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि राजेंद्र शराब पीने का आदी था रोजाना शराब पीकर पत्नी से विवाद करता था सोमवार को भी एक रिश्तेदार के साथ घर में ही शराब पी रहा था, जिसका पत्नी शीला ने विरोध किया तो झगड़ा करने लगा घर में बड़ी बेटी अपने पति के साथ आई हुई थी। झगड़ा बढ़ता देख दोनों ऊपर के फ्लोर पर चले गए और लड़की ने अपने नाना को सूचना दी। बेटी के नाना भी पुलिस विभाग में एएसआई पद से रिटायर हुए हैं।
नाना की आने की बात सुनकर राजेंद्र भी घर से निकल गया। कुछ देर बाद फिर लौट कर आया घर के बाहर से चिल्ला चोट करने के बाद गाड़ी में रखी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी शीला पर फायर कर दिया। गोली सीधे कमरे में जाकर लगी। बेटी दामाद ने घबराकर शीला को अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर लिया। तभी आरोपी पति ने दूसरे दरवाजे के पास जाकर जाली लगे दरवाजे से फायर कर दिया, जो दीवार पर लगी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा है। बेटी दमाद इतना घबरा गए थे कि उन्हें पुलिस के आने पर भी भरोसा नहीं हो रहा था। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां ज्यादातर खून बह जाने की वजह से शीला की मौत हो गई।
आरोपी पुलिस को दे रहा है चकमा
प्रारंभिक जांच में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी राजेंद्र शराब पीने का आदी था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फोन की लोकेशन से आरोपी की तलाश की जा रही है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक शीला की 2 बेटियां
शीला की दो बेटियां हैं छोटी बेटी बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही है जबकि बड़ी बेटी की शादी हो गई बड़ी बेटी प्रेग्नेंट है वह अपने पति के साथ घर पर आई हुई थी इसी दौरान दंपत्ति में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया इस पर बेटी ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपी राजेंद्र ने उस से भी धक्का-मुक्की कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications