खलघाट बस दुर्घटना को लेकर गृह मंत्री का बयान, मृत यात्रियों के परिजनों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलेगी मदद
खलघाट पुल पर बस दुर्घटना को लेकर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि नर्मदा नदी में गिरी बस के यात्रियों के रेस्क्यू में सभी एजेंसियों ने युद्ध स्तर पर कार्य किया।
भोपाल,19 जुलाई। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-3 पर धामनोद के पास खलघाट पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस के यात्रियों के रेस्क्यू में सभी एजेंसियों ने युद्ध स्तर पर कार्य किया। दो यात्रियों के रेस्क्यू का कार्य जारी है। दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजन को केन्द्र, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि खलघाट दुर्घटना स्थल पर इंदौर संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात), खरगोन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की निगरानी में लगातार राहत और बचाव कार्य किया गया। एनडीआरएफ के 30, एसडीईआरएफ के 70 और होमगार्ड तथा पुलिस के 100 जवानों ने निरंतर रेस्क्यू कार्य किया है, जो अभी भी जारी है।
अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा ने बताया है कि संभावित बस यात्रियों के परिजन के सम्पर्क के लिये हेल्प-डेस्क स्थापित की गई है। हेल्प-डेस्क पर श्री नवजीवन विजय पंवार से मोबाइल नम्बर 𝟗𝟑𝟐𝟗𝟑𝟎𝟏𝟑𝟗𝟎, श्री केश्या सोलंकी से 𝟕𝟎𝟎𝟎𝟒𝟎𝟐𝟗𝟕𝟐 और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धामनोद के 𝟗𝟖𝟐𝟔𝟓𝟓𝟐𝟓𝟐𝟕, कंट्रोल-रूम खरगोन 𝟎𝟕𝟐𝟖𝟐-𝟐𝟑𝟑𝟔𝟎𝟏, 𝟎𝟕𝟐𝟖𝟐-𝟏𝟖𝟏 और कंट्रोल-रूम प्रभारी श्री पवन वास्केल के मोबाइल नम्बर 𝟗𝟒𝟐𝟓𝟒𝟓𝟒𝟒𝟕𝟔 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
डॉ राजौरा ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस से ड्रायवर-कंडक्टर सहित 12 शव निकाले जा चुके हैं, जिनकी पहचान भी की जा चुकी है। महाराष्ट्र के 7, राजस्थान के 2 और इंदौर के एक मृतक का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद एम्बूलेंस से रवाना कर दिए गए हैं। राजस्थान के 2 मृतकों का पोस्टमार्टम हो चुका है। उनके परिजन के आते ही उनकी पार्थिव देह भी रवाना कर दी जायेगी।
डॉ राजौरा ने बताया है कि आशंकाओं के मद्देनजर रेस्क्यू कार्य जारी है। साथ ही इंदौर से खलघाट तक के मार्ग में सीसीटीवी फुटेज भी तलाश कर संभावनाओं की पड़ताल की जा
रही है।












Click it and Unblock the Notifications