Bhopal News: भोपाल में झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बड़ा तालाब पानी से हुआ लबालब

bhopal News: राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्र में अब झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रात भर की बारिश के बाद शहर की फिजा में ठंडक खुल गई है और बड़े तालाब की कैचमेंट एरिया में भी अच्छा पानी उसमें आ रहा है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो रात में भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ जाएंगे।

बता दे बड़े तालाब का लेवल 1663.30 फीट तक पहुंच गया है। अब बड़े तालाब में 3:30 फीट और पानी भर गया तो भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बरकरार रहने से पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने का दौर जारी रहेगा।

Heavy rain in MP causes waterlogging in many areas big pond filled with water

इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है शहर में चल रही लगातार झमाझम बारिश के बाद बड़े तालाब के वाटर लेवल में भी तेजी से इजाफा हो रहा है जल्दी बड़ा तालाब अपने उच्चतम लेवल 1666.80 फीट को टच कर सकता है। कोलांस नदी इस समय 5 फीट ऊपर चल रही है, जिससे उम्मीद है कि आसपास से भी यहां पर तेजी से पानी आ रहा है।

शहर में 24 घंटे में 17.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

भोपाल में पिछले 24 घंटे में 17. 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 366.9 मिली मीटर बारिश हो चुकी है, जबकि औसत बारिश 382.8 मिमी होनी चाहिए। मानसून ट्रफ अभी भी ग्वालियर सीधी होते हुए गुजर रही है। इससे शहर में हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भोपाल और आसपास के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल संभाग के सीहोर, रायसेन, राजगढ़ के साथ-साथ आगर मालवा, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, और गुना में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 15.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो औसत से 1% अधिक है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, और ग्वालियर-चंबल संभाग शामिल हैं, औसत से 3% अधिक बारिश हुई है। जबकि पूर्वी हिस्से में, जिसमें रीवा, सागर, जबलपुर, और शहडोल संभाग शामिल हैं, 1% कम बारिश हुई है। हालांकि, लगातार हो रही तेज बारिश के कारण यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+