Helicopter: दुल्‍हनिया विदा कराने हेलीकॉप्‍टर से पहुंचा किसान का बेटा, उड़कर आई बारात को देखने जुटे लोग

राजधानी भोपाल में किसान के बेटे का विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस शादी में दूल्हे अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से सवार होकर गए थे।

groom of Kurana village reached Shujalpur with a procession by helicopter

आजकल शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ नया करना चाहते हैं, ऐसा ही कुछ राजधानी भोपाल के छोटे से गांव कुराना में देखने को मिला जहां किसान के बेटे अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन के गांव पहुंचे। यह नजारा देखने के लिए पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। दूल्हे हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने शुजालपुर पहुंचे थे और शुक्रवार को अपनी पत्नियों को लेकर इसी हेलीकॉप्टर से लौटे।

धूमधाम के साथ निकाला गया बाना

धूमधाम के साथ निकाला गया बाना

जानकारी के अनुसार भोपाल बैरागढ़ के ग्राम कुराना के मंडलोई परिवार के दो युवकों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल गांव के बड़े किसान गजराज सिंह मंडलोई के 24 वर्षीय पुत्र यशपाल और सुमेर सिंह मंडलोई के 28 वर्षीय बेटे हेम सिंह मंडलोई की शादी शुजालपुर में होनी थी। दोनों का विवाह दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा एवं महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ तय हुआ हैं। शादी से पहले दूल्हों का बाना ग्राम कुराना की मंडी मार्केट से धूमधाम के साथ निकाला गया। इसके बाद दोनों दूल्हे हेलीकॉप्टर से शुजालपुर के लिए रवाना हुए।

बड़े भाई की बारात भी हेलीकॉप्टर से गई थी

बड़े भाई की बारात भी हेलीकॉप्टर से गई थी

दूल्हा हेम सिंह मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 2014 में उनके बड़े भाई की बारात को भी हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया गया था। हेम सिंह मंडलोई ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वही दूसरे दूल्हे यशपाल सिंह ने बीकॉम किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पूर्वजों और बुजुर्गों का आशीर्वाद है किसान गजराज सिंह ने कहा कि वह अपनी खुशी में सभी को शामिल करना चाहते हैं।

Recommended Video

    दुल्‍हनिया विदा कराने हेलीकॉप्‍टर से पहुंचा किसान का बेटा, शुजालपुर में उड़कर आई बारात को देखने जुटे लोग
    हेलीकॉप्टर से बारात के पीछे रॉयल लुक

    हेलीकॉप्टर से बारात के पीछे रॉयल लुक

    किसान परिवार के दोनों बेटों कहना है कि उन्हें अपनी शादी को रॉयल लुक देना था, इसलिए बारात में हेलीकॉप्टर का उपयोग किया। दोनों दूल्हे भी सज-धज कर दुल्हन को लाने गए। पूरी शादी को ग्रैंड तरीके से तैयार किया गया। दोनों दोनों के हाथों में तलवार थी। ऐसे में दोनों दूल्हे देखने में काफी खूबसूरत लग रहे थे। किसान परिवार ने बताया कि हम शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गए थे।

    हेलीपैड का करवाया था निर्माण

    हेलीपैड का करवाया था निर्माण

    दरअसल किसान ने अपने बेटों की शादी के लिए अपने ही खेत में हेलीपैड का निर्माण करवाया था। दुल्हन पक्ष को भी यह जानकारी दे दी गई थी कि बरात हेलीकॉप्टर से पूछेगी किसान ने कहा कि हमारी ही इच्छा थी कि हमारे बेटों की बारात हेलीकॉप्टर से जाएं। बड़े बेटे की शादी में भी बरात हेलीकॉप्टर से ही गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+