Guna News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल 13 मार्च को गुना जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे
राजभवन से प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार 13 मार्च को सुबह 9:45 बजे राज्यपाल का आगमन होगा। इसके बाद वे 10 से 10:15 बजे तक स्वास्थ्य शिविर एवं प्रर्दशनी का अवलोकन करेंगे। 10:15 से 11:15 बजे तक हितग्राहियों से संवाद होगा।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 13 मार्च को गुना जिले की मोहनपुरखुर्द तहसील बमोरी आ रहे हैं। राज्यपाल यहां सिकल सेल एनीमिया पर आधारित प्रदर्शनी और विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गयी है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रथम कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना होंगे। कार्यक्रम से संबंधित जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम में कानून व्यवस्था,शांति एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी रजस्व गुना, चांचौड़ा और राघौगढ़, सहित तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सिकल सेल एनीमिया संबंधी शिविर के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर आयुष विभाग,जल निगम मिशन, जल संसाधन, पशु चिकित्सा, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, शिक्षा विभाग, उद्योग केन्द्र सहित राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। योजनाओं से संबंधित चिन्हित हितग्राहियों को प्रदर्शनी के स्टॉल में बिठाया जाए। तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। कि सभी विभाग एक दिन पूर्व विभागीय योजनाओं से संबंधित अपनी प्रदर्शनी तैयार कर लें। 13 मार्च को सुबह 9 बजे से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
राजभवन से प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार 13 मार्च को सुबह 9:45 बजे राज्यपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10 से 10:15 बजे तक स्वास्थ्य शिविर एवं प्रर्दशनी देखेंगे। 10:15 से 11:15 बजे तक हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। 11:15 से 11:30 तक आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम में 11:30 से राज्यपाल का संबोधन कार्यक्रम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications