MP के युवाओं के लिए खुशबरी ! सरकार इतने पदों पर करने जा रही शिक्षकों की भर्ती, जानें डिटेल
भोपाल, 12 जुलाई। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल सीएम राइज स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए 8 महीने से खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया की जा रही थी। दरअसल शिक्षक और प्राचार्य पद पर पद भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए 13 जुलाई को आवेदन की अंतिम दिनांक की घोषणा की गई है।

आपको बताते चलें कि पूर्व में चयनित 275 सीएम राइज स्कूलों में शिक्षक पद स्थापना के लिए 8 से 13 जुलाई तक विमर्श पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। एक दिन के बाद स्टेशन की प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा। वही सीएम राइज स्कूल मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके लिए शिक्षकों की पदस्थापना पात्रता परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। शिक्षक चयनित 275 सीएम राइज स्कूल में पदस्थ होने के लिए 13 जुलाई तक विमर्श पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
बताते चलें इससे पहले पात्रता परीक्षा से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षक वर्ग के लोक सेवकों को सीएम राइज स्कूलों में नवीन पदस्थापना सौंपी गई थी। हालांकि 1729 शेष विद्यार्थी रिक्त पदों के लिए अब नवनियुक्त उच्च माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयन के आधार पर पदस्थापना का दावा नहीं किया जा सकेगा। वहीं शिक्षक की पदस्थापना पात्रता परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
शिक्षा विभाग की माने तो 275 स्कूलों में इंग्लिश के 194, हिंदी के 210, गणित के 130, इतिहास के 100, कॉमर्स के 85, इकोनॉमिक्स के 205, भूगोल के 129, संस्कृत के 63, फिजिक्स के 148,बायलॉजी के 121, केमिस्ट्री की 178 समेत पॉलिटिक्स विज्ञान के 182 पद रिक्त है।
सीएम राइज स्कूलों में सत्र का आरंभ कर दिया गया लेकिन अभी तक शिक्षक नहीं होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। 30 हजार शिक्षकों की परीक्षा ली गई थी। जिसमें से 16000 का चयन किया गया है। वहीं करीब 4 हजार शिक्षक ही इन स्कूलों में नियुक्त हो पाए हैं। वहीं स्कूलों में प्राचार्य-उप प्राचार्य की पदस्थापना इंटरव्यू के आधार पर की गई थी जबकि वरिष्ठ शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications