नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी, लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचनालय द्वारा वेटिंग वाले शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इसके लिए 200 से से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
भोपाल,27 अगस्त। मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक काफी लंबे समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। और उनके लिए आज का दिन शुभ बनकर आया। दरअसल मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचनालय द्वारा वेटिंग वाले शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इसके लिए 200 से से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। हालांकि यह संख्या बहुत कम है। लेकिन इंतजार कर रहे कुछ चयनित शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है।

लोक शिक्षण संचनालय से जारी वेटिंग वाले हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर्स की अपॉइंटमेंट लिस्ट में जीव विज्ञान विषय के 79 शिक्षक कॉमर्स विषय का एक शिक्षा इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के लिए 2 शिक्षक, ज्योग्राफी सब्जेक्ट के लिए 5 शिक्षक, इंग्लिश सब्जेक्ट के लिए 15 शिक्षक, हिंदी विषय के लिए 52 शिक्षक, हिस्ट्री के लिए 34 शिक्षक, मैथ्स के लिए 2 शिक्षक पॉलिटिकल साइंस के लिए एक शिक्षक, संस्कृत के लिए 42 शिक्षक और उर्दू भाषा के लिए एक शिक्षक को चयनित किया गया है।
इस तरह से हुई नियुक्ति
दरअसल मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा स्कूल शिक्षा सेवा शर्त और भर्ती नियम 2018 के नियम 5 (4)(क) के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर भर्ती विज्ञान दिनांक 30 दिसंबर 2019 को जारी किया था। लेकिन नियुक्ति आदेश नहीं आने के कारण चयनित शिक्षक लंबे समय से अपनी युक्ति का इंतजार कर रहे थे। लोक शिक्षण संचनालय की ओर से विज्ञापन पदों के आधार पर जारी चयन सूची तैयार की गई।
बता दे मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक काफी लंबे समय से अपनी नियुक्ति को लेकर इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार लोक शिक्षण संचनालय का घेराव भी किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications