ट्रेन में एसिड अटैक : युवती ने युवक के चेहरे पर फेंका तेजाब, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO
भोपाल, 11 जनवरी। मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन में एक युवती द्वारा युवक पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। इससे युवक का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
Recommended Video

गंजबासौदा से दमोह जा रही थी विंध्याचल एक्सप्रेस
घटना विंध्याचल एक्सप्रेस की है, जो सोमवार रात को गंजबासौदा से दमोह जा रही थी। रास्ते में रात साढ़े आठ बजे गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के आउटर के पास कोच नंबर डी 4 में यात्रियों ने देखा कि एक व्यक्ति के चेहरे पर आग लग रही थी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर कंबल डालकर आग बुझाई गई।

युवक की पहचान सचिन साहू के रूप में हुई
युवक की पहचान कर्मा बाई चौराहे के रहने वाले 30 वर्षीय सचिन साहू के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया है कि उसके चेहरे पर एक युवती ने ज्वलंतशील पदार्थ फेंका और फिर वह ट्रेन से कूदकर भाग गई।

र तेजाब फेंकने की वजह का पता नहीं चल पाया
युवक के चेहरे पर तेजाब फेंकने की वजह का पता नहीं चल पाया है, मगर मामला प्रेस प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वास्तविकता का पता युवक के बयानों के बाद हो सकेगा। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

सचिन साहू विदिशा में एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है
बताया जा रहा है कि सचिन साहू विदिशा में एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। वह विदिशा से अपने मित्र अमित कुशवाह के साथ वापस आ रहा था। उसी दौरान बासौदा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ट्रेन में युवती ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया।

ट्रेन में भगदड़ मच गई
खबर यह भी है कि एसिड फेंकने के बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई, जिससे तीन यात्री घायल हो गए और युवती ट्रेन से कूदकर भाग गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। नीचे उतरकर देखा तो अंधेरे में युवती दिखाई नहीं दी।

डेढ़ महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की
GRP अफसरों के मुताबिक रात में यात्री सचिन साहू के झुलसने की सूचना मिली थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन के भाई लोकेश साहू ने बताया कि सचिन विदिशा में एक ऑफिस में काम करता है। डेढ़ महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की थी।

कंबल से आग बुझ गई
घटना के वक्त ट्रेन में मौजूद यात्री मदन बंसल ने बताया कि रात को ट्रेन में नीचे की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थी। वे और बच्चे ऊपर की सीट पर थे। अचानक बेटी चिल्लाई कि पापा- आग लग गई। देखा तो उनकी सीट के करीब एक व्यक्ति आया। उसके चेहरे पर आग लगी थी। उन्होंने जो कंबल ओढ़ा हुआ था, उसी से उस व्यक्ति के चेहरे पर चार-पांच बार मारा। इससे आग बुझ गई।












Click it and Unblock the Notifications