MP Latest News : शादी के बाद भी लड़की को अनुकंपा नियुक्ति देने की तैयारी, प्रस्ताव पर GAD कर रहा है विचार

मध्य प्रदेश सरकार भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की विवाहित पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार देने की तैयारी कर रही है। आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय के प्रस्ताव पर यह कवायद हो

मध्य प्रदेश सरकार भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की विवाहित पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार देने की तैयारी कर रही है। आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय के प्रस्ताव पर यह कवायद हो रही है। दरअसल प्रदेश में सरकारी कर्मचारी की मृत्यु हो जाने के बाद पीड़ित परिवार में विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति देने का नियम नहीं है। जिसके कारण कई लड़कियां अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाती हैं।

शादी के बाद भी लड़की को अनुकंपा नियुक्ति देने की तैयारी

मध्यप्रदेश में फिलहाल विवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति देने का कोई नियम नहीं है लेकिन आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय के दिवंगत अधिकारी आर्यस राठौर की मृत्यु के पश्चात उनकी वैवाहिक पुत्री की ओर से अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव आया है उनके पुत्र गणेश निजी नौकरी में अच्छे पद पर हैं इसलिए वे अनुकंपा नियुक्ति नहीं चाहते हैं। उनके परिजनों ने पुत्री श्रद्धा राठौर को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया है आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय ने यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के पास भेजा है इसमें कहा गया है कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए संविधान के तहत महिला और पुरुष को मिले समानता के अधिकार के आधार पर राज्य सरकार कोई भेदभाव नहीं कर सकती है।

वही राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार उनके यहां नियमों में बदलाव कर विवाहित पुत्रियों को दिवंगत शासकीय कर्मचारी के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति देने का नियम बना चुकी है।

ये होगा फायदा

मध्यप्रदेश में भी यदि इस संबंध में निर्णय होता है तो उसका फायदा उन लड़कियों को मिल सकेगा, जिनकी शादी हो चुकी है और जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।बता दे इकलौती बेटी का विवाह हो जाने के कारण वे सरकारी अनुकंपा की पात्रता नहीं रखती हैं। लेकिन अगर अब नियम में बदलाव होता है तो जिन घरों में पुत्र की जगह पुत्री नौकरी करना चाहती है,उन्हें भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय से दिवंगत आर एस राठौर के स्थान पर उनकी विवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव आया है फिलहाल नियमों में प्रावधान नहीं है हमने संचनालय का प्रस्ताव रिजेक्ट नहीं किया है इस संबंध में उच्च स्तर पर विचार विमर्श करने के बाद ही आगे बढ़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+