शिवराज सरकार की घोषणाओं से सुरक्षित हुआ संविदा कर्मियों का भविष्य: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal News: BJP प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में सीएम शिवराज द्वारा की गई घोषणाओं पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग को वोट बैंक समझकर उसका दोहन या शोषण नहीं करती, बल्कि उसके निर्णय कार्य के प्रति वास्तविक चिंताओं से प्रेरित होते हैं। आज सीएम शिवराज ने संविदा कर्मियों के लिए जो घोषणाएं की हैं उनसे प्रदेश सरकार की इसी सोच की झलक दिखाई देती है। इन घोषणाओं से संविदा कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज संविदा कर्मियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की हैं, उनका लाभ प्रदेश में वर्षों से सेवाएं दे रहे हजारों संविदा कर्मियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संविदाकर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशन तथा अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें अवकाश दिए जाने तथा हर साल सेवा के रिन्यूअल को समाप्त करने की घोषणा भी की है। यह सभी घोषणाएं संविदा कर्मियों के भविष्य को अनिश्चितता से मुक्त करके सुरक्षित बनाएंगी।

future-of-contract-workers-has-been-secured-by-announcements-of-shivraj-government-vishnudutt-sharma

वीड़ी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन और विकास के जिस रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है उसमें संविदा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के हजारों संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इन घोषणाओं के बाद अब संविदा कर्मियों की अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं और वह प्रदेश के विकास में सक्रियता के साथ सहयोग देते रहेंगे।

सीएम शिवराज ने संविदा कर्मचारियों के लिए कही बड़ी बात

वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे भांजे-भांजियों, मैं आपकी जिंदगी से अनिश्चितता समाप्त कर रहा हूं। मैं संविदा कर्मचारियों की प्रति वर्ष अनुंबध की प्रक्रिया को समाप्‍त करने का फैसला कर रहा हूं। संविदा कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। सीएम ने पूछा कि किस-किस का वेतन कटा था, हाथ उठाओ। इस दौरान घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलनों और हड़ताल के दौरान काटा गया वेतन वापस किया जाएगा। जितना मेरा सम्मान है, उतना आपका भी सम्मान है रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+