Bhopal News: जालसाज पति-पत्नी ने युवक को सरकारी इंजीनियर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगा

भोपाल में ग्रामीण विकास प्राधिकरण में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Fraudster husband and wife cheated a young man in name of getting job as government engineer

राजधानी भोपाल में जालसाज पति पत्नी द्वारा सरकारी नौकरी के नाम पर एक युवक को ठगने का मामला सामने आया है। जहां कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एक बेरोजगार युवक को मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण में इंजीनियर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी के नाम से एक नियुक्ति पत्र भी जारी कर युवक को थमा दिया।

एएसआई राम प्रकाश सिंह ने बताया कि गोविंतिका परिसर जवाहर चौक के रहने वाले सुधीर त्रिपाठी पुत्र प्रभात चंद्र त्रिपाठी (30) ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। साल 2020 में उसकी जान पहचान निलेश सिंह गौर से हुई थी। शुरुआती बातचीत में सुधीर ने निलय सिंह को बताया कि वह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। इसके बाद निलय सिंह की पत्नी फरियादी युवक से बातचीत करने लगी। आरोपी ने युवक से कहा कि वे उसकी नौकरी लगवा सकता है।

इसके बाद आरोपी नीलेश सिंह गौर ने उसे मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसमें आरोपी की पत्नी में भी उसका साथ दिया। पत्नी ने युवक को मीठी मीठी बातों में फंसा लिया और उसे सरकारी नौकरी के सपने दिखाए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय में अपनी पत्नी अंतिमा सिंह और व अपने बैंक खाते में जून 2022 के बीच डेढ़ लाख रुपए जमा करा लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+