मध्य प्रदेश: शहडोल के जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 4 बच्चों की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल के शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में 24 घंटों के अंदर चार नवजात शिशुओं की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, "कोई भी लापरवाही नहीं थी। सभी बच्चों को गंभीर हालत में यहां लाया गया था, उनमें से एक को हमारे पास भेजा गया था।"

Four infants died allegedly due to negligence by district hospital authority in Shahdol

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

बता दें, करीब डेढ़ साल पहले जिला अस्पताल में एक साथ 6 बच्चों के मौत का मामला सामने आया था। इस मामलें में तत्कालीन अधिकारियों को हटा दिया गया था, लेकिन मामला शांत होते ही दोबारा पदस्थ कर दिया गया था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल सहित एसएनसीयू का दौरा कर स्वास्थ सुविधाओं का जायजा लिया था। इसी दौरान तत्कालीन सीएमएचओ डॉक्टर राजेश पांडे को हटाने की कार्रवाई की गई थी।

सीएमएचओ ने कहा- जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के कार्यककर्ताओं ने आंदोलन किया और जिला अस्पताल गेट के सामने बैठ कर घंटो सीएमएचओ के खिलाफ नारेबाजी की। शहडोल सीएमएचओ डॉ. राजेश पांडे ने कहा कि पूरे मामले में जांच के लिए सिविल सर्जन को कमेटी बनाकर जांच करने के लिए कहा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+