पकड़े गए मुन्ना भाई!
भोपाल। मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म में परीक्षा में जाए बिना ही परीक्षा देने के फॉर्मुले को अपनाने वाले असल जिंदगी के मुन्नाभाइयों को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। ग्वालियर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी फरार चल रहे थे। दरअसल इन छात्रों ने प्री-मेडिकल टेस्ट में फर्जी तरीके से प्रवेश दिलाने में तिकड़मबाजी की थी। वहीं आरोपी छात्र संतोष बदोले, इंद्रभान और शिवपाल सिंह परीक्षा पास देने में मदद करने का आरोप है। वहीं पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्र दिलीप कनौजिय ने अन्य अभ्यार्थियों की परीक्षा पास करने में मदद की थी। इस पूरे प्रकरण के जांच कर रही एसआईटी टीम की माने तो प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) धांधली में अभी तक करीब 51 मुन्नाभाइयों को पकड़ा जा चुका है।
इनाम घोषित थे इन पर
जानकारी के मुताबिक प्री मेडिकल टेस्ट में गड़बड़ी करने में पकड़े गए यह छात्र फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिस को तलाश थी, इनको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से इन पर इनाम राशि भी घोषित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications