रीवा: चुनाव में मिली हार से बौखलाया पूर्व सरपंच, ट्रैक्टर से खोद डाली सड़क

रीवा, 4 जुलाई: मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दूसरा चरण के खत्म होते ही चुनावी रंजिशों के मामले आ रहे हैं। कहीं प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच घटनाएं होने की खबरें सामने आ रही हैं तो कहीं पर पंचायत में बवाल मचने की। इसी बीच रीवा जिले के गंगेव जनपद पंचायत अंतर्गत अहिरगांव गांव में बदले की भावना से राजनीति का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली बार सरपंच बने चन्दनमणि त्रिपाठी ने अपने पट्टे की जमीन से पंचायत के लिए सड़क बनवाई थी। 7 वर्ष के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का 1 जुलाई को दोबारा चुनाव हुआ तो सरपंची का चुनाव हार गए। ऐसे में 2 जुलाई को ट्रैक्टर-कुसिया से गांव में बनाई गई सड़क को जोत कर खोद डाली। घटना के बाद गांव के लोग स्थानीय थाना मनिकवार शिकायत लेकर पहुंचे। जहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ देखकर पुलिस ने राजस्व अधिकारियों को अवगत कराते हुए गांव वालों से शांति की अपील की है। और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ट्रैक्टर से खोद वाली सड़क

सरपंच कार्यकाल में बनवाई थी सड़क

ग्रामीणों ने जानकारी दी कि पहली बार सरपंच बने चंद्रमणि त्रिपाठी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पट्टे की जमीन पर गांव के लिए सड़क बनवाई थी। 7 साल के बाद 1 जुलाई शुक्रवार को दोबारा दूसरे में चरण का चुनाव हुआ तो चंद्रमणि सरपंची में चुनाव हार गया। गांव वालों से हार का बदला लेने के लिए गुस्साए चंद्रमणि ने 2 जुलाई को ट्रैक्टर से गांव की सड़क खोद डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+