Bhopal: कोचिंग की बिल्डिंग में संचालित होटल में लगी आग, BJP नेता कृष्णा घाडगे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

भोपाल एमपी नगर में स्थित हकीम होटल के AC के आउटडोर यूनिट के चेंबर में आग लग गई थी। आग का पता चलते ही बीजेपी नेता कृष्णा घाडगे ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और आग पर काबू पाया जा सका।

Fire broke in AC of MP Nagar Hakim Hotel BJP leader Krishna Ghadge pulled out children in coaching

राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोचिंग क्लासेस की बिल्डिंग में आग लग गई। इसी बिल्डिंग में बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे का भी कार्यालय है। कृष्णा को जैसे ही आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और और कोचिंग के बच्चों को बाहर निकाला।

Recommended Video

    कोचिंग की बिल्डिंग में संचालित होटल में लगी आग, BJP नेता कृष्णा घाडगे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    बीजेपी नेता कृष्णा घाडगे ने जानकारी देते हुए बताया कि एमपी नगर जोन-2 में स्थित इस बिल्डिंग में उनका भी कार्यालय है। उहोंने बताया कि शाम को हकीम होटल के AC के आउटडोर यूनिट के चेंबर में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठता देख वे भी नीचे आए और
    बिल्डिंग में संचालित नारायणा कोचिंग सेंटर के बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद वहां रखे सिलेंडर को भी हटाया। ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई ब्लास्ट नहीं हुआ।

    बड़ा हादसा होते-होते टल गया

    कृष्णा ने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कृष्णा घाडगे ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए जमकर मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो ये आग पूरी बिल्डिंग में फैल जाती और कोचिंग क्लासेस में पढ़ रहे स्टूडेंट की जान खतरे में आ सकती थी।

    2 साल पहले भी लगी थी आग

    कृष्णा घाडगे ने बताया कि 2 साल पहले भी इसी तरह से आग लगी थी उस समय भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया। कृष्णा की सूझबूझ और सतर्कता से कोचिंग के बच्चों को बाहर निकाला गया और आग को फैलने से रोका गयाय़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+