Bhopal News: मां विजयासन धाम सलकनपुर में लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक
Salkanpur News: सीहोर जिले के मां विजयासन धाम सलकनपुर में लगी आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गई। इससे पहले कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी मंदिर प्रबंधन मौन बना हुआ है।
बता दे सीहोर में सलकनपुर देवीधाम मंदिर की 8 दुकानों में आग लग गई। सीढ़ी मार्ग के पास बनी प्रसाद और श्रृंगार की दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। वीडियो में ब्लास्ट होते भी दिखा। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग और व्यापारियों ने भी बॉल्टियों से पानी फेंका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सकलनपुर चौकी प्रभारी भवानी सिंह सिकरवार ने बताया कि 7-8 दुकानों में आग लगी थी। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लपटों पर काबू पा लिया गया है। सलकनपुर देवीधाम की दुकानों में आग की सूचना मिलते ही आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने ऊपरी पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
दुकानदारों ने बताया कि मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर एक दुकान से आग शुरू हुई और उसने कुछ ही देर में आस-पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टी, प्लास्टिक के डिब्बों, पेड़ों की टहनी और झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया।
सलकनपुर देवीधाम में सीढ़ी मार्ग पर ऊपर से लेकर नीचे तक बड़ी संख्या में दुकानें बनी हुई हैं। यही दुकानें आग की चपेट में आई हैं। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यहां आगजनी की घटनाएं अक्सर होती हैं। सीढ़ी मार्ग पर दमकलें भी नहीं पहुंच पातीं। दुकानों में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। मंदिर के सीढ़ी मार्ग के पास प्रसाद और श्रृंगार की दुकानें हैं। इन पर तिरपाल की छतें डली हैं, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल रही है।












Click it and Unblock the Notifications