सिंगरौली: ससुर बहु पर रखता था गंदी निगाहें, गुस्सा होकर उठाया ये खौफनाक कदम

सिंगरौली, 22 जून: जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर दी है तो वही बरहटी गांव में बहू की हत्या करने वाले ससुर को बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Hatya

टीआइ आरपी सिंह ने बताया

थाना क्षेत्र के बरहटी गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस कई स्थानोें पर दबिश दी है। इसके बाद आरोपी रामगरीब साकेत को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। आरोपी ने अपने बहू कौशिल्या साकेत पति बसंतलाल साकेत पर गलत निगाह रखता था। महिला इसका विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। घटना के पूर्व शाम कोे मृतिका गांव में ही मजदूरी करने गई थी। जिस बात को लेकर आरोपी मृतिका से काफी नाराज था। घर में गृहिणी का काम कर रही थी। वहीं महिला का पति व देवर घर में सोये हुए थे। उसी दौरान महिला को अकेला देखकर आरोपी ने धारदार टांगी से गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दिया। हल्ला होने पर पड़ोस के लोग व पति, देवर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी रामगरीब साकेत के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सोमवार सुबह 6.30 बजे बरहटी गांव में हुई हत्या की इस घटना को लेकर पूरे गांव के लोग दहशत में थे। जिस तरह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। घटनास्थल पर देखने के बाद लोगों के रूह कांप गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+