Bhopal News: CS इकबाल सिंह बैंस की विदाई, IAS अधिकारियों की नई बॉस का स्वागत, शिवराज व वीरा राणा रहे उपस्थित

MP News: राजधानी में स्थित मंत्रालय में गुरुवार को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की शासकीय नौकरी के 48 साल के कार्यकाल को याद करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में बैंक ने अपनी कर्तव्यपरायणता और प्रशासनिक मुखिया के रूप में एक मिसाल पेश की है। उनकी प्रशासनिक कार्य कुशलता अन्य आईएएस अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।

Farewell to CS Iqbal Singh Bains welcomed new boss of IAS officers CM Shivraj and Veera Rana present

सीएम शिवराज ने बैंस के कार्यों को याद करते हुए कहा कि आपने लिए जिए तो क्या जिए, समाज और देश के लिए जीना चाहिए यह बैंस ने कर दिखाया है। बैंस को जो कम सौंपा उन्होंने उसे बिना दबाव और तनाव के उसे पूरा किया।

इकबाल सिंह बैंस टास्क मास्टर रहे, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर रिजल्ट दिया। सीएम राइस स्कूल, सिटीजन चार्टर और आनंद विभाग उनकी प्रमुख उपलब्धियां रही। एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने बैंस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नव नियुक्त मुख्य सचिव वीरा राणा का भी वेलकम किया गया। इस मौके पर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रालय में प्रमुख अधिकारियों ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को याद किया।

वीरा राणा MP की दूसरी महिला मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा मध्य प्रदेश बॉर्डर की 1988 बैच की तेज तर्रार इस वीरा राणा को प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ यह जिम्मेदारी भी संभालेंगी। पूर्व महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच के बाद में दूसरी महिला मुख्य सचिन है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत हो रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस को विदाई दी और नवागत मुख्य सचिव को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वीरा राणा का कार्यकाल मार्च 2024 तक है, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव पद पर वे लगातार रहेगी या कोई और मुख्य सचिव बनेगा, इसको लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+