Bhopal News: पिपलानी क्षेत्र में फेसबुक फ्रेंड ने शादी का वादा कर युवती से किया दुष्कर्म

Bhopal News: पिपलानी थाना क्षेत्र में युवती की फेसबुक के माध्यम से युवक से जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। पिछले दिनों जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने इनकार करते हुए युवती से बात करना ही बंद कर दिया। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Facebook friend cheated the girl by promising marriage in Piplani area

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती पिपलानी क्षेत्र में रहती है और यहां के कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान अर्जुन ठाकुर से हुई थी। अर्जुन दमोह का रहने वाला है और भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। अर्जुन युवती को सतनामी नगर स्थित अपने किराए के मकान पर लेकर गया। यहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। युवती ने उस पर भरोसा कर लिया और दुष्कर्म के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। इस बीच में युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने को कहा तो अर्जुन ने इंकार कर दिया। कल युवती की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+