Exit Poll: मध्य प्रदेश में भाजपा को 16-18 व कांग्रेस को 10-12 सीटों का अनुमान, एक सीट BSP के खाते में
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के एक्गिट पोल के नतीजों से भाजपा में सप्ताहभर पहले दिवाली मनती नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को 16 से 18 व कांग्रेस 10 से 12 सीट मिलने का अनुमान है।
Recommended Video
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी। दस नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें भाजपा कांग्रेस को मात दे रही है। वहीं, एक सीट बसपा के खाते में जाने का अनुमान है।
बता दें कि इसी साल ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक दो दर्जन विधायकों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिर गई और भाजपा की शिवराज सिंह चौहान फिर सत्ता में आ गई थी।
By poll exit poll:उपचुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, MP-UP से गुजरात तक भगवा लहराने के आसार